खबरमध्य प्रदेशसंपादकीय

राष्ट्रीय वनमाली विशिष्ट कथा सम्मान 2026 की घोषणा

वरिष्ठ साहित्यकार कृष्णा अग्निहोत्री, डॉ. रमेश दवे और सूर्यकांत नागर होंगे सम्मानित वनमाली सृजन केंद्रों के छठवें राष्ट्रीय सम्मेलन में कला, साहित्य और संस्कृति पर होंगे राष्ट्रीय स्तर के विमर्श

भोपाल। सुप्रसिद्ध कथाकार, शिक्षाविद् एवं विचारक जगन्नाथ प्रसाद चौबे ‘वनमाली’ की 114 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित वनमाली सृजन केंद्रों के छठवें राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत वर्ष 2026 के राष्ट्रीय वनमाली विशिष्ट कथा सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष हिंदी साहित्य के तीन वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. कृष्णा अग्निहोत्री, डॉ. रमेश दवे तथा श्री सूर्यकांत नागर को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान समारोह 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इंदौर में आयोजित होगा। इसका आयोजन राष्ट्रीय वनमाली सृजन पीठ, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी एवं डॉ. सी. वी. रामन विश्वविद्यालय, खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। समारोह में सम्मानित साहित्यकारों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र तथा ₹51,000 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। सम्मान समारोह श्री संतोष चौबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वनमाली सृजन पीठ, निदेशक, विश्व रंग एवं कुलाधिपति, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल की अध्यक्षता में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं तुलसी मानस संस्थान, भोपाल के कार्याध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा होंगे। इस अवसर पर ‘वनमाली कथा’ एवं ‘वनमाली वार्ता’ पत्रिका के नवीन अंकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
सम्मान समारोह का संचालन विनय उपाध्याय, वरिष्ठ उद्घघोष एवं संपादक, रंग संवाद द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button