खबरमध्य प्रदेश

मित्रता दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोपाल। मित्रता दिवस के अवसर पर मित्रता के रिश्ते को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए भोपाल के केरवा डैम के समीप ईष्ट मित्रों के साथ पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने कहा कि मित्रता केवल सुख-दुख में साथ खड़े रहने का नाम नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी सच्ची मित्रता है। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में न केवल हरियाली बढ़ाएंगे, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पौधारोपण करने में प्रीतम साहू, राकेश साहू (छोला), दीपक साहू, राकेश साहू (अंशुल) एवं राहुल साहू सहित अन्य मित्र उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए मित्रता दिवस को यादगार बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button