खबर

UP: एक छिपकली ने 35 हजार घरों की बिजली गुल करा दी, 13 घंटे अंधेरे में रहे यूपी के इलाके; गर्मी से बेहाल सब

यूपी के गाजियाबाद स्थित लालकुंआ पारेषण ईकाई से एचआरएम बिजलीघर की 33 केवीए हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से जिला जेल के अलावा दर्जन भर कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार सुबह 6 बजे बाधित हुई आपूर्ति शाम 7 बजे बहाल की गई।

30 से 35 हजार लोग रहे परेशान
एचआरएम बिजलीघर से जिला जेल, अध्यात्मिक नगर, भूडगढ़ी औद्योगिक क्षेत्र के अलावा मसूरी रेलवे-स्टेशन रोड, अजीज नगर, एनएच नौ सर्विस रोड मार्केट, गांव मसूरी और ताज कॉलोनी, मुगल गार्डन, सोनी एन्कलेव, जाफर कॉलोनी, बसरा कॉलोनी, एमजी रोड मार्केट, करीम कालोनी व जाकिर कॉलोनी के लगभग 30-35 हजार विधुत उपभोक्तागणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

Lizard causes wire snap in ghaziabad Lalkuan power outage in dozen colonies including jail
बिजली हुई बाधित – फोटो : अमर उजाला

इंवर्टर बंद, टंकियों की पानी खत्म
स्थानीय उपभोक्तागण नौशेर अली बीडीसी, सहीमुद्दीन व नजर मौहम्मद, इमरान, अमित कुमार, सुनील, शराफत आदि ने बताया कि लोगों के इन्वर्टर बंद हो गए, टंकियों में पानी खत्म हो गया, गर्मी में बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं का कहना है कि लालकुंआ से एचआरएम की हाईटेंशन लाइन में अक्सर फाल्ट होता रहता है। तार जर्जर हो चुके हैं विभाग इन्हें क्यों नहीं बदलवाता है। 

सुबह छह बजे कटी बिजली
एचआरएम बिजलीघर के एसएसओ दयाराम ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे रोस्टिंग में आपूर्ति बंद की गई थी मगर जब सात बजे आपूर्ति चालू की गई तो बिजलीघर की इन्कमिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया जिससे बिजलीघर की बिजली बाधित हो गई, उन्होंने बताया कि मशीन में एक छोटी सी छिपकली घुसने से फाल्ट हो गया, खुद तो छिपकली जल गई मगर विभाग और लोगों को परेशानी में डाल गई। 
33 केवीए के तार टूटे
टीजी 2 अमित केसरवानी ने बताया कि इन्कमिंग मशीन में फाल्ट होने की वजह से लालकुंआ पारेषण ईकाई से एचआरएम बिजलीघर को आ रही 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन के बम्हैटा अंडरपास के सामने दो जगह तार टूट गये, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियन्ता कुंवरपाल सिंह ने बताया कि दोनों जगह टूटे तारों को जुडवा दिया गया है, बिजलीघर की इन्कमिंग मशीन में काम किया जा रहा है, शाम तक बाधित आपूर्ति बहाल होने की सम्भावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button