खबर

मत उतर, बहाव तेज है’: युवक ने नहीं मानी किसी की बात, नहर में लगा दी छलांग; अब सब चिल्ला रहे मुन्नू-मुन्नू

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत सलाई पुल के पास मंगलवार दोपहर एक 21 वर्षीय युवक नहर में नहाते समय डूब गया। दोस्त द्वारा तेज बहाव की चेतावनी देने के बावजूद युवक ने नहाने का फैसला किया, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। पुलिस और गोताखोरों की टीम देर शाम तक युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

डूबने वाले युवक का नाम मुन्नू (21 वर्ष) है। वह गांव अयादनगर उत्तरी के रहने वाले मजदूर तेजपाल का पुत्र है। मंगलवार दोपहर मुन्नू अपने एक दोस्त के साथ किसी काम से सलाई गांव गया था। काम खत्म कर घर लौटते समय सलाई पुल पर उसने नहर में नहाने की इच्छा जताई। नहर में पानी का बहाव काफी तेज था। खतरे को भांपते हुए उसके दोस्त ने उसे पानी में उतरने से सख्त मना किया। दोस्त के मना करने के बावजूद मुन्नू नहीं माना और नहर में नहाने के लिए उतर गया। वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया।
अधिकारियों का बयान
सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी गोताखोरों को सफलता नहीं मिली।सीओ अनीता चौहान ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि गोताखोरों की टीम नहर में युवक की गहन तलाश कर रही है। हालांकि, अभी तक मुन्नू का कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चल जाता, तब तक गोताखोरों द्वारा तलाश जारी रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button