खबर

सावन में रचाएं भोलेनाथ और मां पार्वती इंस्पायर्ड मेहंदी, हर किसी की नजरें ठहर जाएंगी

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और सुहाग के उत्सव का प्रतीक माना जाता है। इस पावन महीने में महिलाएं व्रत-पूजा के साथ सोलह श्रृंगार भी करती हैं, जिसमें मेहंदी का विशेष महत्व होता है। अगर इस बार आप अपनी मेहंदी को पारंपरिक होने के साथ-साथ यूनिक और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं, तो भोलेनाथ और मां पार्वती से प्रेरित मेहंदी डिजाइन्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये डिजाइन्स न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे, बल्कि शिव-पार्वती के प्रेम, आशीर्वाद और आध्यात्मिकता का भी सुंदर एहसास कराएंगे।

शिव-पार्वती पोर्ट्रेट मेहंदी डिजाइन

अगर आप हैवी और रॉयल मेहंदी डिजाइन्स पसंद करती हैं, तो हथेली के बीचों-बीच भगवान शिव और मां पार्वती का पोर्ट्रेट बनवा सकती हैं। त्रिशूल, डमरू और चंद्रमा जैसे शिव प्रतीकों के साथ यह डिजाइन बेहद आकर्षक और भक्ति से भरपूर नजर आता है।

PunjabKesari

त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र डिजाइन

सिंपल लेकिन एलिगेंट मेहंदी पसंद करने वालों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है। हथेली या कलाई पर त्रिशूल, डमरू, चंद्रमा और बेलपत्र के मोटिफ्स बनवाकर आप मिनिमल लेकिन बेहद खूबसूरत लुक पा सकती हैं।

PunjabKesari

‘ॐ नमः शिवाय’ कैलिग्राफी मेहंदी

अगर आप मेहंदी में आध्यात्मिक स्पर्श चाहती हैं, तो ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘महामृत्युंजय मंत्र’ या ‘शिव-पार्वती’ की सुंदर कैलिग्राफी वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इसके साथ मंडला आर्ट या जालीदार पैटर्न जोड़ने से मेहंदी और भी स्टाइलिश लगती है।

PunjabKesari

अर्धनारीश्वर थीम मेहंदी

भगवान शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप शक्ति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इस डिजाइन में हथेली के आधे हिस्से में भगवान शिव और दूसरे आधे हिस्से में मां पार्वती का चित्र बनाया जाता है। यह डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है और बेहद यूनिक लुक देता है।

PunjabKesari

केदारनाथ और महाकाल थीम मेहंदी

अगर आप शिव भक्त हैं, तो केदारनाथ मंदिर या महाकाल मंदिर की आकृति के साथ शिव-पार्वती की झलक वाली मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन आपके हाथों को एक अलग और दिव्य लुक देता है।

PunjabKesari

अरबी स्टाइल शिव भक्ति मेहंदी

कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगवानी हो तो अरबी स्टाइल सबसे अच्छा विकल्प है। उंगलियों से कलाई तक जाने वाली बेल में त्रिशूल, डमरू, स्वास्तिक और बेलपत्र के छोटे-छोटे डिजाइन बनवाकर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक पा सकती हैं।

PunjabKesari

सावन में मेहंदी लगाते समय रखें ये बातें

मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करें।
मेहंदी सूखने के बाद तुरंत पानी से न धोएं।
गहरा रंग पाने के लिए नींबू-चीनी का घोल लगाएं।
मेहंदी हटाने के बाद सरसों या नारियल का तेल लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button