खबर

अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान; सबसे पहले देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी जान गंवाई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह दुखद घटना झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना इलाके में हुई। सभी पांचों लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। वे झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने वाले थे। जानकारी के अनुसार, उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
Atiq Ahmed's Younger Son abaan ahmed Death Travelling to Meet Brother Ali in Jhansi Jail Check Photos
अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत
हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच। पुलिस ने घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया।

Atiq Ahmed's Younger Son abaan ahmed Death Travelling to Meet Brother Ali in Jhansi Jail Check Photos
अतीक अहमद के बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत
मृतकों और घायलों की पहचान
मृतकों में आबान अहमद की पहचान की गई है। जबकि दूसरे जान गंवाने वाले युवक की पहचान सोनू खान के रूप में हुई है। हादसे में मोहम्मद जैद और उमर और अहजम घायल हुए हैं। इन सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी के कार्ड से हुई पहचानदुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में पुलिस को शादी का एक निमंत्रण कार्ड मिला। उसी कार्ड पर लिखे मोहम्मद जायद के नाम के आधार पर पुलिस ने संबंधित फोन नंबरों पर संपर्क किया और पहचान सुनिश्चित की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल व्यक्ति बार-बार सिर्फ इतना पूछ रहे थे, ‘भाई कैसे हैं, भाई कैसे हैं?’ लेकिन इसके अलावा वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। गाड़ी में तीन मोबाइल भी मिले, जो पुलिस को दे दिए गए।

Atiq Ahmed's Younger Son abaan ahmed Death Travelling to Meet Brother Ali in Jhansi Jail Check Photos
अतीक अहमद का बेटा अली अहमद झांसी जेल में करीब 10 महीने से बंद
उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट किया गया था।
Atiq Ahmed's Younger Son abaan ahmed Death Travelling to Meet Brother Ali in Jhansi Jail Check Photos
नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने के बाद उसे झांसी भेजा गया था। शिफ्टिंग के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे झांसी जेल लाया गया था, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तब से लेकर अब तक वह झांसी जेल में ही बंद है।
Atiq Ahmed's Younger Son abaan ahmed Death Travelling to Meet Brother Ali in Jhansi Jail Check Photos
एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया था अतीक अहमद का बेटा असद 
माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button