मध्य प्रदेश

महिला उद्यमियों को मंच प्रदान कर रही नये कदम नई उम्मीद सोशल वेलफेयर सोसाइटी

मानस भवन में महिला उद्यमियों ने लगाई है प्रदर्शनी

राजधानी स्थित मानस भवन में महिला उद्यमियों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी नये कदम नई उम्मीद सोशल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से लगी है, जिसमें राजधानी के विभिन्न स्थानों से आई हुई महिला उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय कर रही हैं। नये कदम नई उम्मीद सोशल वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर फाउंडर और प्रेसिडेंट काजल राजपूत ने कहा कि मैंने 5 साल पहले संस्था की स्थापना की थी तो मेरे मन में विचार आया कि ऐसी महिलाएं जिनके पास हुनर है और कला है तथा उत्पाद हैं लेकिन प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है।  मैं शुरू में सोसाइटी प्रदर्शनी के माध्यम से महिला उद्यमियों को मंच उपलब्ध कराती थी लेकिन अब बड़े-बड़े जगहों पर एग्जिबिशन लगाकर महिला उद्यमियों को अवसर प्रदान कर रहे हूं। काजल राजपूत ने कहा कि कई महिलाएं हैं जिनके पास हुनर है,समान है लेकिन दुकान और जगह नहीं है ऐसी महिलाओं को हम प्लेटफार्म प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांगों को भी स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। प्रेरणा शर्मा और ममता हिरोलिया ने काजल राजपूत का आभार व्यक्त किया। फिओरा फैमिली स्टूडियो की फाउंडर निष्ठा गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि काजल राजपूत महिलाओं के लिए बहुत सराहनीय कम कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button