खबरमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति मुर्मु ने महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर महेश्वर की समृद्ध हथकरघा परम्परा को राष्ट्रीय गौरव दिलाने वाले खरगोन जिले के बुनकर श्री कमल गौड़ को ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया है। बुनकर श्री कमल को महेश्वरी साड़ी बुनाई में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री कमल गौड़ को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री गौड़ को मिला यह सम्मान महेश्वरी साड़ी की विशिष्ट पहचान, मध्यप्रदेश की समृद्ध हथकरघा परम्परा और हमारे बुनकरों के उत्कृष्ट कला-कौशल का गौरव है। हमारी सरकार महेश्वर को टेक्सटाइल टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित कर इस पुरातन विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button