महिमा और गुरप्रीत फूड्स बिजनेस को दे रहीं नई ऊंचाइयां
रेस्टोरेंट में थाली, टिफिन से लेकर केक, पेस्ट्री और हैंपर कराती हैं उपलब्ध

जब शौक और रुचि व्यवसाय का रूप ले लेती है तो इसमें सफलता अवश्य मिलती है क्योंकि जिसमें रुचि है उसमें विशेषज्ञता अवश्य होती है। कुछ इस तरह शहर की तो महिला युवा उद्यमी महिमा दुबे और गुरप्रीत फूड्स बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं। महिमा दुबे ने बताया कि वह क्लाउड किचन चलती हैं और सेहत हेल्दी फूड नाम से रेस्टोरेंट भी है। वह शादी, पार्टियों में थाली भी सप्लाई करती हैं।इसके अलावा प्रदर्शनियों में भी अपने फूड आइटम्स का विक्रय करती हैं। महिमा दुबे पहले कोटक महिंद्रा बैंक में नौकरी करती थीं लेकिन समय अधिक देना पड़ता था इसलिए उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया आज अच्छा व्यवसाय चल रहा है साथ में वह चार लोगों को रोजगार प्रदान कर रही हैं। वही गुरप्रीत ने कोरोना कल में लॉकडाउन के दौरान केक और चॉकलेट का व्यवसाय शुरू किया । अब वह थाली और टिफिन भी उपलब्ध कराती हैं। इसके अलावा व्यवहारी सीजन जैसे रक्षाबंधन, दिवाली पर फूड्स हैंपर भी तैयार करती हैं । गुरप्रीत ने बताया कि वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फूड उपलब्ध कराती है।



