मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धार जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के बदनावर के पास ग्राम पंचकवासा में हुई सड़क दुर्घटना पर गहन दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दु:खद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजन को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


