अध्यात्ममध्य प्रदेश
मां गौरा संग कैलाश पर्वत पर झूला झूलेंगे बाबा बटेश्वर
भोपाल| श्रीबड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर बाबा बटेश्वर को मां गौरा संग कैलाश पर्वत पर झूला झूलाया जाएगा|
मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर सोम प्रदोष का भी पर्व है इस अवसर पर प्रातः काल रुद्राभिषेक दर्शन आरती के बाद दोपहर में सैकड़ो कावड़ियों द्वारा नर्मदा जल से बाबा बटेश्वर का अभिषेक किया जाएगा सांयकाल प्रदोष काल में पुनः रुद्राभिषेक कर गर्भ गृह को कैलाश पर्वत का स्वरूप देकर बाबा बटेश्वर को मां गौरा के साथ झूले में विराजित कर झूला झुलाया जाएगा रात्रि 9 बजे महा आरती के बाद भजन संध्या होगी|


