खबर

मानसून दिखा रहा रंग: दिल्ली में बारिश का कोटा पूरा होने के है करीब, अब तक 201.2 MM वर्षा; जानें पूर्वानुमान

मानसून को लेकर मौसम विभाग के अनुमान को गलत ठहराते हुए दिल्ली में बारिश लगातार अपना रंग जमाए हुए है। आलम यह है कि सिर्फ 11 दिन की बारिश ने पूरे अगस्त माह का कोटा पूरा करने के करीब है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी अभी और अच्छी वर्षा से इन्कार नहीं किया जा सकता। दिल्ली में अगस्त की औसत वर्षा का आंकड़ा 233.1 मिमी है, जबकि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे यह आंकड़ा 201.2 मिमी पहुंच गया।यही नहीं, 15 अगस्त को तड़के से लेकर शाम तक हल्की बारिश के कई दौर आने की संभावना है। इस दिन सुबह 4 से 6 बजे के बीच बारिश की संभावना करीब 70 प्रतिशत बताई गई है। इसके अलावा, 16 और 17 अगस्त को भी सुबह से शाम तक एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक की सामान्य वर्षा 360.4 मिमी है, जबकि 493 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि इस साल अल नीनो के असर के चलते मानसून की वर्षा सामान्य से कम ही रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं हुईं, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई। साथ ही, बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button