खबरमध्य प्रदेश

हिनौती गौधाम और बसावन मामा को प्राकृतिक खेती का केंद्र बनाएं : उप मुख्यमंत्री

भोपाल 13 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने समीक्षा बैठक में बसामन मामा गौ अभ्यारण्य तथा हिनौती गौधाम के विकास कार्यों की समीक्षा की। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिनौती गौधाम और बसावन मामा गौ अभ्यारण को प्राकृतिक खेती का केंद्र बनाएं। इनके व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें। गौशालाओं के विकास के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा कराएं। हिनौती गौधाम में गायों का प्रवेश, चारे की व्यवस्था, गौ वंश के उपचार तथा निर्माण गतिविधियों की नियमित समीक्षा करें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में प्राकृतिक खेती का सफल माडल विकसित किया गया है। हिनौती गौधाम में भी प्राकृतिक खेती के माडल का विकास करें। गौ अभ्यारण्य और गौधाम को प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण और शोध का केन्द्र बनाएं। हम सबको स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक खेती को ही अपनाना होगा। भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक खेती ही अंतिम उपाय है।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं के विकास से जुड़े कार्यों को तय समय-सीमा में कराएं। एसडीएम सिरमौर निर्माण कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा निर्माण एजेंसियों को कार्य के मूल्यांकन के अनुसार भुगतान कराएं। गौधाम में आसपास के किसानों की किसान संगोष्ठी आयोजित करके उन्हें प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का भी प्राकृतिक खेती के विकास में सहयोग लें। उप मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण तथा बिजली व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एडीएम श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल, श्री राजेश पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत डॉ. संजय सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button