राजनीतिक

बेकार का एजेंडा…’, Gen Z प्रोटेस्ट पर कंगना ने फिर साधा निशाना; शबाना आजमी पर भी कसा तंज

‘इस देश के युवा, अगर हम जेन जी की बात करें, तो आबादी करीब 30-35 करोड़ है। जंतर-मंतर पर करीब 10,000 लोग थे, जिनमें से आधे से ज्यादा शबाना आजमी जैसे लोग थे, इतने सारे एज ग्रुप मौजूद थे। अगर हम खास तौर पर जेन जी की बात करें, तो उनमें से सिर्फ 2,000 लोग मौजूद थे। तो यह Gen Z प्रोटेस्ट कैसे हुआ?’ कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो पोस्ट करते हुए यह बातें कहीं। वह इन बातों के जरिए अपने गटर जनरेशन वाले पुराने बयान को सही ठहराने की कोशिश करती दिखीं।

जेन जी की बुराई पर क्या बोलीं कंगना? 
कंगना रनाैत वीडियो में आगे कहती हैं, ‘मैंने जो बुराई की थी, उस भीड़ के लिए थी। मैंने खास तौर पर उनके बारे में बात की थी। मैं खुली चुनौती दे रही हूं कि कोई भी ऐसा कोट चुनें जहां मैंने इसे पूरी पीढ़ी के लिए कहा हो। यह बेकार का एजेंडा मुझ पर मत फेंको। मैं युवाओं के खिलाफ नहीं हूं क्योंकि मैं उनमें से एक हूं।’कॉकरोच जनता पार्टी पर भी कसा था तंज? 
बीते दिनों एएनआई से बात करते हुए कंगना रानौत ने जेन जी प्रदर्शनकारियों और कॉकरोच जनता पार्टी के लिए कॉकरोच शब्द के इस्तेमाल पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था, ‘जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, इसमें क्या गलत है?’ कंगना ने यह भी साफ किया कि गटर जनरेशन वाली बात उन्होंने सभी युवाओं के लिए नहीं कही थी।

कंगना रनौत करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
कंगना रनौत बतौर सांसद अपनी नई भूमिकाओं को निभा रही हैं। साथ ही वह एक्टिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। इस साल वह फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा वह फिल्म ‘क्वीन 2’ भी कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button