खबर

अंबाला में टकराव: DSP का हाथ कटा, छह पुलिसवाले गंभीर; सिख नेता पर हमला करने वालों को छोड़ने पर अड़े प्रदर्शनकारी

सात अगस्त को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में खालिस्तान विरोधी सिख नेता गुरसिमरन सिंह मंड को पीटने के मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद विवाद बढ़ गया है। सिख समाज के युवाओं पर एकतरफा कार्रवाई के विरोध में लोगों ने वीरवार की दोपहर एक बजे जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को रोकने के लिए बेरिकेड लगाए थे जिन्हें तोड़ते हुए भीड़ आगे निकल गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने आसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी देर शाम तक जीटी रोड पर डटे हुए हैं।प्रदर्शनकारियों की दो प्रमुख मांगें हैं पहली, इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए दूसरी है मंड पर हमले के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को रिहा किया जाए। जीटी रोड जाम होने से हरियाणा के सड़क मार्ग से अन्य राज्यों का संपर्क लगभग टूट गया। हालात ऐसे बन गए कि लोग छह घंटे से भी अधिक समय तक जाम में फंसे हैं। जीटी रोड पर जाम के कारण स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के लिए निकले बच्चों की बसें, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी जद्दोजहद करनी पड़ी।पंजोखरा गुरुद्वारे में बुलाई गई थी पंथ की बैठक
हाल ही में सिख संगत ने पुलिस पर प्राथमिकी में दर्ज युवाओं को हिरासत में लेने का आरोप और एकतरफा कार्रवाई की बात कहते हुए वीरवार को पंजोखरा गुरुद्वारे में बैठक बुलाई थी जिसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान जगदीश सिंह झींडा व अन्य सदस्य शामिल रहे। बताया जाता है कि इसी दौरान संगत ने जीटी रोड जाम करने का निर्णय लिया। इसके बाद सिख समाज के लोग नारेबाजी करते हुए गुरुद्वारे से निकले। पुलिस ने पहले उन्हें गुरुद्वारे के मार्ग पर पड़ने वाले बैरिकेड पर रोका। मगर वह नहीं माने तो बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसके बाद दूसरे बेरिकेडिंग पर भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका, आंसू गैस के चार से पांच गोले भी दागे मगर वह नहीं रुके और इस बेरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। इसे बाद बलदेव नगर के पास तीसरे बेरिकेडिंग को भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। इस दौरान तीनों बार पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button