खबरमध्य प्रदेश

राखी रनवे में महिला उद्यमी पेश कर रहीं स्वनिर्मित उत्पाद

महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करने लगाई गई है 20 से 23 अगस्त तक प्रदर्शनी - पूजा निगम 

राजधानी भोपाल स्थित मानस भवन में महिला उद्यमियों के लिए चार दिवसीय राखी रनवे का आयोजन समृद्धि वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है।  राखी रनवे में महिला उद्यमी स्वनिर्मित उत्पाद पेश कर रहीं हैं। प्रदर्शनी का आयोजन 20 से 23 अगस्त तक किया जा रहा है।
समृद्धि वूमेन वेलफेयर सोसाइट की प्रेसिडेंट पूजा निगम ने बताया कि मानस भवन में चार दिवसीय महिला उद्यमियों के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है । पूजा निगम ने बताया कि  विभिन्न  उत्पादों के 70 स्टाल लगाए गए हैं जो मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र से आए हैं।  उज्जैन, महेश्वर, चंदेरी और जबलपुर जैसे अलग-अलग जगहों से उद्यमी उत्पाद लेकर आए हैं। पूजा निगम ने बताया कि  वे 2019 से लगातार यह कार्य कर रही हैं । इसके अलावा महिला उद्यमियों को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी भी उपलब्ध करा रही हैं।  जया वर्मा ने बताया कि  उन्होंने राखी रनवे में फूड का स्टॉल लगाया है, जिसमें होममेड सारी चीज हैं जैसे मिठाई, केक आदि की कई वैरायटी हैं और वह सोसाइटी में और ऑनलाइन भी आर्डर पर फूड आइटम्स डिलीवर करती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button