वनमाली सृजन केंद्र की साहित्यिक गोष्ठी में बही काव्य और देशभक्ति की धारा, अब हर माह होगा आयोजन
गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइन रोड विदिशा में काव्य गोष्ठी आयोजित
वनमाली सृजन केंद्र (इकाई विदिशा) के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ परिसर सिविल लाइन रोड विदिशा में एक भव्य साहित्यिक गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शक्तिपीठ की मुख्य ट्रस्टी सुमन भदोरिया के स्वागत भाषण से हुआ। जिसमें शहर के नामचीन कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।
अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि गोष्ठी में कविता, गीत, ग़ज़ल, दोहे और व्यंग्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। वरिष्ठ साहित्यकार गोवर्धन राजोरिया की अध्यक्षता और सुदिन श्रीवास्तव के संचालन में
मंचासीन डॉ. शीलचंद पालीवाल एवं गोविन्द देवलिया, बृज श्रीवास्तव, के चुटीले व्यंग्य, एवं राष्ट्रीय तरानो ने श्रोताओं की खूब दाद बटोरी।
इसमें शहर के नामचीन कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से समां बांधते हुए परिसर को गुंजायमान कर दिया।
संयोजक आनंद सौरभ ने केंद्र के उद्देश्यों को रेखांकित किया, वहीं रश्मि पोरवाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब गायत्री शक्ति पीठ में साहित्य की यह महफिल हर महीने सजाई जाएगी।


