खबरमध्य प्रदेश

टरनेशनल लायंस क्लब फाउंडेशन एलसीआईएफ (LCIF) ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्वीकृत की 2 लाख डॉलर (1.91 करोड़ रुपये) की सहायता राशि

विदिशा/ ​इंटरनेशनल लायंस क्लब फाउंडेशन एलसीएफ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ए पी सिंह ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2 लाख डॉलर (1.91 करोड रुपए )की सहायता राशि स्वीकृत की है

सह मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की राहत और सहायता के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
​जिसमें उन्होंने ​बड़ी राहत सहायता देते हुए LCIF ने नेपाल बाढ़ राहत (Nepal Flood Relief) कार्य के लिए 2 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.91 करोड़ रुपये) की ‘मेजर कैटास्ट्रोफे ग्रांट’ (Major Catastrophe Grant) स्वीकृत की है।

​दानदाताओं के लिए गर्व का क्षण: लायन अरुण कुमार सोनी ने कहा कि यह सभी LCIF दानदाताओं और लायंस परिवार के सदस्यों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है।
​ उन्होंने इस मानवीय कार्य और त्वरित सहायता स्वीकृति के लिए लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन लायन ए. पी. सिंह (Lion A. P. Singh) का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
​लायंस क्लब हमेशा संकट के समय समाज और जरूरतमंदों की सेवा में सबसे आगे रहता है। इस अनुदान राशि से नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण, पुनर्वास और आपातकालीन सेवाएं पहुंचाने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button