खबरमध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ मिलने पर दी बधाई जनसंपर्क एवं मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक एवं उनके मीडिया सलाहकार श्री ताहिर अली को प्रतिष्ठित 13वें ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ से महाकाल की नगरी , उज्जैन में सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क एवं मीडिया के क्षेत्र में श्री ताहिर अली का दीर्घ अनुभव, समर्पण और सेवाभाव सराहनीय है। उन्होंने शासन की नीतियों, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने तथा शासन और मीडिया के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे ने श्री ताहिर अली को ‘विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026’ एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 12 अलग-अलग विधाओं में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button