खबरमध्य प्रदेश

अमर शहीद फाउंडेशन द्वारा दो अक्टूबर से नशा मुक्ति अभियान – आम जनता एवं सरकार सहयोग करने की अपील

अमर शहीद फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय सरंक्षक अनिल बाजपेई एवं प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी महासचिव एस सी त्रिपाठी ने बताया कि शराब अफीम गांजा सिगरेट गुटका पान मशाला की वजह से आए दिन देश में प्रतिदिन सैकड़ों आम जनता की मृत्यु हो जाती है जो देश एवं उनके परिवार के लिए चिंता का विषय है सरकार भी शराब अफीम गांजा गुटखा पान मसाला पर पूर्णतः रोक लगाना चाहती है किंतु सफलता नहीं मिल पा रही है इस पर प्रतिबंध लगाया जाना नितांत अत्यावश्यक है साथ ही शराब अफीम गांजा गुटखा पान मसाला में पूर्णतः रोक लगाने के लिए नशा मुक्ति अभियान एवं जन आंदोलन की आवश्यकता है

अत: अमर शहीद फाउंडेशन के डायरेक्टर एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय सरंक्षक अनिल बाजपेई प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी एवं एस सी त्रिपाठी ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने देश एवं प्रदेश में शराब अफीम गांजा गुटखा पान मसाला पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के लिए दो अक्टूबर को संकल्प लेकर पूरे देश में नशा मुक्ति अभियान एवं आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है जिसके तहत भारत सरकार एवं राज्य सरकारों से शराब अफीम गांजा गुटखा पान मसाला पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी तथा सरकार एवं देश की आम जनता से नशा मुक्ति अभियान एवं आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की अपील करने वालों में प्रियंका रावत दिल्ली आनंद श्रीवास्तव प्रयागराज उत्तर प्रदेश आलोक रंजन झारखंड विजय प्रसाद बिहार ताराचंद राणा हिमांचल प्रदेश देवकी नंदन खंडूजा हरियाणा आशीर्वाद लोखंडे महाराष्ट्र विजय वर्मा छत्तीसगढ़ राजू अवस्थी मध्य प्रदेश हातिम अली अंसारी मंजू भोजवानी इग्निस फ्रांसिस शकुंतला वर्मा अनिल कुमार ब्यौहार पी एल शर्मा संतोष मिश्रा कमलेश शर्मा एम एल शर्मा आदि शामिल हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button