अध्यात्ममध्य प्रदेश

श्वेतांबर जैन समाज में पर्यूषण पर्व के दौरान संयम की साधना,, मंदिरों में भगवान के विशेष श्रृंगार के साथ नवकार महा मंत्र का जाप

जैन श्वेतांबर समाज के आत्म शुद्धि के पर्युषण पर्व में जिनालय भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हे, श्रद्धालु व्रत उपवास के संकल्प के साथ पूजा-पाठ, सामायिक, प्रतिक्रमण, स्वाध्याय, प्रवचन एवं तप-त्याग के माध्यम से आत्मशुद्धि , आत्म कल्याण के के लिए भगवान जिनेंद्र की साधना में लीन है सिटी मंदिर में साध्वी रत्न्त्रया श्री जी तुलसी नगर में साध्वी शील धर्मा श्री जी के सानिध्य में भगवान जिनेंद्र के विशेष श्रृंगार के साथ प्रभु की अंग रचना की जा रही हे, प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया शुक्रवार 11 को पोथा जी चल समारोह निकलेंगे, ओर कल्प सूत्र का वाचन शुरू होगा शनिवार को महावीर जन्मोत्सव श्रद्धा उत्साह के साथ मनाया जाएगा सिटी मंदिर में साध्वी स्मित प्रज्ञा श्री जी के उपवास की साधना निरंतर हो रही हे, आज 25 वा उपवास में महिलाओं ने भजनों के माध्यम से अनुमोदना की साध्वी जी ने कहा विचारों की पवित्रता मन की इच्छाएं आकांक्षा पर पूरी तरह नियंत्रण मन को पवित्र कर कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता हे,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष राजेश तातेड डॉ नीतिन नाहर वरिष्ट अधिवक्ता पी सी कोठारी संघ के पदाधिकारी ललित नाहटा सुजीत रामपुरिया सुधीर भंडारी महिला मंडल कुसुम सुषमा नाहटा मनीषा रामपुरिया बबीता दोसी जैन यूथ क्लब के सदस्य मौजूद थे वही दूसरी ओर तुलसी नगर मंदिर में साध्वी शील धर्मा श्री जी आदि सा संघ के सानिध्य में मूलनायक भगवान आदिनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया साध्वी शील धर्मा श्री जी ने कहा धर्म का मुख्य आधार अहिंसा संस्कृति संस्कारों की रक्षा के साथ सदैव सामाजिक सरोकार समरसता के साथ कार्य करने से हे

पर्युषण पर्व हमें अहिंसा, संयम, त्याग और क्षमा का संदेश देता है,
पर्युषण पर्व क्रोध मान माया लोभ कषाय को त्याग कर आत्मसिद्धि की ओर अग्रसर करता हे

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी ने बताया अनेको श्रद्धालुओं ने निरंतर आठ दिनों के लिए व्रत उपवास का नियम लिया है,, श्री सीमंधर जिनालय पंचवटी श्री शंखेश्वर जैन मंदिर इंद्र विहार में भी अनुष्ठान हुए, आई एल मेहता, जयंत पंकज डागा सहित अनेक लोग मौजूद थे समाज के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र कोठारी ने बताया पर्व के प्रथम दिन महावीर गिरी,पिपलानी जिनालय कोहेफिजा जैन मंदिर, श्री शंखेश्वर जिनालय श्री सीमंधर नाथ जिनालय पंचवटी दादा वाड़ी शाहजहानाबाद में भी अनुष्ठान हुए,,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button