अध्यात्ममध्य प्रदेश

सूरज जन उत्थान सामाजिक संगठन ने 341 मंदिर समितियों का किया सम्मान

अपेक्स बैंक समन्वय भवन में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भोपाल । सूरज जन उत्थान सामाजिक संगठन द्वारा
341 मंदिर समितियों का सम्मान किया गया । यह कार्यक्रम राजधानी स्थित अपेक्स बैंक समन्वय भवन में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के आयोजक सूरज तिवारी ने बताया कि आज भोपाल और प्रदेश के मंदिर समितियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मंदिर समितियों के पुजारी और व्यवस्थापकों को सम्मान से नवाजा गया।  सूरज तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। मंदिरों में ईश्वर की आराधना कर रहे पुजारी निस्वार्थ भाव से पूजा अर्चना करते हैं और सनातन धर्म की रक्षा के साथ देश और दुनिया की समृद्धि की कामना करते हैं। सम्मान समारोह में दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी सहित काफी संख्या में सनातनी लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button