खबर

यूपी में ‘शोले’ पार्ट-2: प्रेमी से शादी की जिद, ‘वीरू’ की तरह टावर पर चढ़ गई युवती; आशिक आया तो की एक और मांग

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सोमवार सुबह एक फिल्मी और हैरान करने वाला मामला सामने आया। अजीमनगर थाना क्षेत्र के दिलपुरा गांव में एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई और अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले इस ड्रामे से पूरे गांव में खलबली मची रही और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।सुबह-सुबह मचा हड़कंप
सोमवार सुबह करीब सात बजे जब ग्रामीणों ने युवती को टावर की ऊंचाई पर देखा, तो गांव में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने की मिन्नतें करने लगे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।मौके पर बुलाई गई पुलिस और प्रेमी
घटना की सूचना मिलते ही अजीमनगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी युवती को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवती के प्रेमी को भी घटनास्थल पर बुलवा लिया

शादी के आश्वासन पर मानी बात
पुलिस और परिजनों ने मिलकर युवती को काफी देर तक समझाया। जब परिजनों की ओर से प्रेमी के साथ शादी कराने का पक्का आश्वासन मिला, तब जाकर युवती शांत हुई।

दो घंटे बाद मिली राहत
सुबह सात बजे से शुरू हुआ यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद टावर के आसपास जमा ग्रामीणों, परिजनों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button