उप मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की भगवान विश्वकर्मा ने हर निर्माणकर्ता के प्रेरणा स्रोत हैं – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल 17 सितंबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बाबा घाट में आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजन-अर्चन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। विश्वकर्मा जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में हर निर्माणकर्ता के प्रेरणास्रोत भगवान विश्वकर्मा हैं। देश के हर कल-कारखाने और निर्माण स्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है। भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से ही रीवा में बड़े-बड़े निर्माण कार्य हुए हैं। विश्वकर्मा जयंती के साथ-साथ आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। प्रधानमंत्री जी ने अपने कुशल नेतृत्व से देश को विकास की नई ऊंचाई दी है। भारत तेजी से विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 11वें नम्बर की अर्थव्यवस्था से चौथे नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गया है। हम सब रक्तदान करके और आशीर्वाद के लाखों दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी पर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद सदैव बना रहे जिससे प्रधानमंत्री जी देश के विकास और नवनिर्माण का मार्ग प्रशस्त करते रहें। कार्यक्रम में विन्य्व विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. पंचूलाल प्रजापति, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


