खबरमध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन प्रदेश में 388 रक्तदान शिविर 8 हज़ार 684 नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

भोपाल, 17 सितंबर 2026।

प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के प्रथम दिवस आज विभिन्न जिलों में व्यापक रक्तदान गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रदेश में कुल 388 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 8684 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविरों के साथ रक्तदान के प्रति जनजागरूकता, शपथ एवं अन्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। रक्तदाताओं का पंजीयन एवं रक्तदान संबंधी विवरण e-RaktKosh Portal पर दर्ज किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान के लिए आगे आकर नागरिकों ने मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़कर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अभियान के दौरान प्रदेश में विभिन्न चरणों में रक्तदान शिविर एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वैच्छिक रक्तदान के इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता में योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button