खबरमध्य प्रदेश
विधानसभा अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री ने सिंह को दी श्रद्धांजलि

भोपाल 18 सितंबर 2026. विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने स्वर्गीय माधुरी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिंह पब्लिक वाणी मीडिया समूह के वरिष्ठ पत्रकार मृगेन्द्र सिंह की माताजी हैं। विधानसभा अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, श्री गौरव तिवारी, अन्य पार्टी पदाधिकारी तथा सिंह के परिजन उपस्थित रहे।


