खबर

पेट्रोल भरवाने से पहले जेब में रखें कैश: एमपी में 2000 से अधिक बिल पर यूपीआई नहीं लेंगे पंप, इस दिन से लागू

मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर 2000 रुपये से अधिक के ईंधन भुगतान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। एमपी पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने ऐसे भुगतानों में यूपीआई स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है। एसोसिएशन के मुताबिक यह व्यवस्था 16 अक्तूबर से प्रदेश के करीब 4700 पेट्रोल पंपों पर लागू की जाएगी।इसके बाद 2000 रुपये से ज्यादा के बिल का भुगतान ग्राहकों को नकद या अन्य उपलब्ध माध्यम से करना होगा। एसोसिएशन का कहना है कि 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी एमडीआर लागू होने से पंप संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक ईंधन को रियायती श्रेणी में रखा गया है। 2000 रुपये की सीमा पार होने पर प्रत्येक लेन-देन पर 5 रुपये एमडीआर और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी मिलाकर करीब 5.90 रुपये का खर्च आता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button