खबर
सड़क में धंस गए कार के पहिए: चालक को भारी पड़ी चालाकी, बैरिकेडिंग के बगल से बढ़ा दी गाड़ी; बुलानी पड़ी जेसीबी

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर मेन मार्केट में एक कार चालक की जल्दबाजी उस पर भारी पड़ गई। निर्माणाधीन सड़क पर ताजा मसाला डालने के कुछ ही देर बाद चालक ने लापरवाही दिखाते हुए कार को कच्ची सड़क पर चढ़ा दिया, जिससे कार गीले मसाले में बुरी तरह धंस गई। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला गया।बैरिकेडिंग देखकर भी नहीं लगाए ब्रेक
घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि सूरजपुर में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क पर ताजा मसाला डलवाया गया था और आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान एक कार चालक वहां पहुंचा और जल्दबाजी में बैरिकेड के साइड से कार को निर्माणाधीन हिस्से पर चढ़ा दिया।


