खबरमध्य प्रदेश

हजारों दर्शकों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, भक्तिमय हुआ गुरुनानक टेकरी का माहौल

भोपाल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुनानक टेकरी, भोपाल के वाजपेयी नगर स्थित झंडा चौक पर राधे-राधे युवा उत्सव समिति द्वारा श्री नीम करोली बाबा महाराज के जीवन एवं उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशाल LED स्क्रीन के माध्यम से भव्य प्रदर्शन किया गया। फिल्म देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति एवं विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम संयोजक राकेश कुकरेजा ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में हमारी धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। श्री नीम करोली बाबा महाराज के जीवन और हनुमान भक्ति पर आधारित इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह रहा। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।

विशाल LED स्क्रीन, शानदार साउंड सिस्टम एवं मनमोहक प्रस्तुति के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। फिल्म के बाल कलाकार सात्विक शर्मा की विशेष उपस्थिति भी रही। उनके कार्यक्रम में शामिल होने से बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर अनिलानंद महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय पंडित, वरिष्ठ नेता महेश मकवाना, पार्षद सरोज आसेरी, जिला कार्यसमिति सदस्य राजा शर्मा, वरिष्ठ नेता भगवानदास धालिया, महामंत्री संदीप कल्याणे, अनिल थारवानी, महेश मालवीय, सुनील शुकरवारे, कपिल मकोरिया, राजकुमारी डागोर, सुकांति ठकुरिया, लक्ष्मी महाजन, गोरधन अहिरवार, अभिषेक मसानी, विकास मोहरे, अंकित वर्मा, चंदू यादव, अनिकेत नागले, जितेंद्र डागोर, दुर्गेश एवं आयुष सहित हजारों श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए राधे-राधे युवा उत्सव समिति एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश कुकरेजा ने सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button