खबरमध्य प्रदेश
पटेल प्रवाह समिति के साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न


आज रविंद्र भवन स्थित अप्सरा रेस्टोरेंट में “पटेल प्रवाह समिति” के साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। इसमें वरिष्ठ साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में सरदार पटेल के व्यक्तित्व कृतित्व और राष्ट्रीय योगदान के विषय में अगले माह उनकी जयंती के अवसर पर भोपाल में व्याख्यान समारोह आयोजित करने एवं कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने हेतु कार्ययोजना बनाई गई।
अध्यक्ष श्री होशियार सिंह पटेल ने बताया कि संपूर्ण भारत के निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल का योगदान नई पीढी के सामने आना चाहिए। बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोकुल सोनी, ओमप्रकाश खुराना, भंवरलाल श्रीवास, सरोज दवे सवि, श्रीराम माहेश्वरी, लक्ष्मीकांत जावणे तथा अन्य साहित्यकारों ने अपने सुझाव व्यक्त किये।
अंत में सरोज दवे सवि ने सभी का आभार व्यक्त किया।


