गौहरगंज जेल में सुर शंकरा की ज़माने के देखे हैं रंग हज़ार का मचा तहलका


मध्य प्रदेश में गरिमामय एवं अनुशासित तरीके से संगीतमय कार्यक्रम करते रहने में प्रसिद्ध सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप की 19 सितंबर 2926 को जिला रायसेन के सब जेल गौहरगंज में 184वीं शानदार प्रस्तुति सम्पन्न हुई l
सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के कार्य. अध्यक्ष/मैनेजर इंजी. प्रतीक गर्ग एवं प्रेरणास्रोत सीए. निहारिका गर्ग ने सहायक जेल अधीक्षक यशवंत शिल्पकार का इस ग्रुप को अवसर प्रदान करने के लिये आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कार्यक्रम की सफल एंकरिंग हमेशा की तरह ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष आयशा खान ने, लेपटॉप ऑपरेटिंग परि अलीज़ा खान, वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी जावेद खान व नवेद सौदागर, ग्राफिक्स डिजाइनर शोएब अली एवं साउंड ऑपरेटिंग गौहरगंज के भावना साउंड के रवि ने की जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम पूज्यनीय भगवान श्री गणेश जी को समर्पित देवा श्री गणेशाय देवा से हुई जो अलीज़ा खान व आयशा खान ने गाया, उसके बाद लगातार गीतों की होती रही बौछार में परि अलीज़ा खान ने ओ मेरे दिल के चैन, आयशा खान ने नहीं ये हो नहीं सकता, शशिलता ने तेरी बंजारन रस्ता देखे, अमिता बोरसे ने ओ साथिया सारे सहारे टूट, दिलिप बोरसे ने ये शाम मस्तानी मदहोश किये जाये, जावेद खान ने तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे, नवेद सौदागर ने अरे दीवानों मुझे पहचानों, ग्रुप क़े अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने जब याद की बदली छाती है सहित युगल गीतों की श्रंखला में अलीज़ा खान व आयशा खान ने अच्छा जी मैं हारी चलो मान जाओ, आयशा खान व सुरेश गर्ग ने धीरे धीरे बोल कोई सुन न ले, अमिता बोरसे व दिलिप बोरसे ने एक तेरा साथ हमको दो जहां से प्यारा है, शशिलता व सुरेश गर्ग ने तुझे देखा तो ये जाना सनम, जावेद खान व नवेद सौदागर ने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, अमिता बोरसे व सुरेश गर्ग ने चांदनी रात में एक बार तुम्हें देखा है, गाकर माहौल गरम करने में सफलता पाई वहीं दूसरी तरफ़ कार्यक्रम का टाइटल गीत ज़माने के देखे हैं रंग हज़ार, नहीं कुछ सिवा प्यार के जब ग्रुप की संभागीय अध्यक्ष व कार्यक्रम की एंकर आयशा खान एवं ग्रुप के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने गाया तो बंदी भाईयों की तालियों की गड़गड़ाहट से जेल का सांस्कृतिक सभागार गुंजायमान हो गया एवं सुरेश गर्ग व आयशा खान की जबरदस्त आवाज़ में जूनली रात मा धरती पर है आसमां गीत से कार्यक्रम का समापन गीत होने के पूर्व सहायक जेल अधीक्षक यशवंत शिल्पकार, मुख्य प्रहरी विवेक उइके, प्रहरी रविकांत पटेल, मनमोहन नंदवंशी, विक्की मसके ने सुर शंकरा परिवार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और अंत में ग्रुप की सेक्रेट्री सिंगर अमिता बोरसे ने जेल प्रशासन व बंदी भाईयों का आभार व्यक्त किया l


