सड़को की हालत नहीं सुधरेगी तो झांकीया एवं विशाल मूर्तिया अनंत चतुर्दशी चल समारोह मे नहीं करेंगे शामिल 60 से अधिक समितियों की बनी सहमति =सुबोध जैन
भोपाल =श्री गणेश माँ दुर्गा विसर्जन चल समारोह रजि भोपाल के अध्यक्ष सुबोध जैन ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि भगवान श्री गणेश का अनंत चतुर्दशी विसर्जन चल समारोह दिनांक -25/9/2026 पुराना शहर के परम्परागत मार्ग से प्रतिवर्ष अनुसार निकलेगा किन्तु शहर की सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे, बिजली/केविल के लटकते तारों के कारण झाँकिया एवं बड़ी मूर्तिया स्थापना स्थल से चलकर भारत टाकीज चौराहा चल समारोह प्रारम्भ स्थान तक लाने मे आयोजन समितियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा पूर्व मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे इस तरह की गंभीर समस्याओ के निराकरण हेतु जिला प्रशासन, नगर निगम भोपाल सहित अन्य विभागों के अधिकारियो को आयोजन समिति अध्यक्ष एवं शहर के गणमान्यनागरिकों द्वारा अवगत कराया गया था किन्तु अधिकारी चर्चा उपरांत खामोश बैठ गए?
सुबोध जैन ने आगे कहा कि श्री गणेश उत्सव समितियों को मूर्ति स्थापना स्थल मार्ग से चल समारोह मार्ग पर परेशानियों का सामना करना कठिन नजर आ रहा है ऐसी स्थिति मे छोला रोड़, हमीदिया रोड़, 80 फिट रोड़, जहांगीराबाद, जिंसी रोड़, रोशनपुरा, शाहजहांनाबाद, डी, आई, जी, बंगला रोड़, करोद, कमलापार्क रोड़ सहित 60 से अधिक आयोजन समितियों का स्पष्ट कहना है कि अगर समय से पूर्व समस्याओं का हल नहीं किया गया तो भव्य चलित झांकियों सहित बड़ी भव्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओ को अनंत चतुर्दशी चल समारोह मे आपसी सहमति अनुसार शामिल नहीं किया जायेगा क्योंकि अव्यवस्था के कारण बड़ी मूर्तियां खंडित होने का भी समितियों को अंदेशा है
सुबोध जैन ने आगे कहा कि आयोजन समितियों का स्पष्ट कहना है कि जिला प्रशासन, नगर निगम भोपाल, बिजली विभाग केअधिकारियो के पास अभी भी पर्याप्त समय है कि अगर चल समारोह से पूर्व समस्याओं का निराकरण होता है तो चल समरोह मे अपनी झाँकिया एवं मूर्तियां शामिल करेंगे नहीं तो स्थापना स्थल से चलकर सीधा रानिकमलापति विसर्जन घाट पर जाकर भगवान श्री गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन किया जायेगा |
प्रति,, श्रीमान सम्पादक महोदय जी की सेवा मे अमूल्य सहयोग हेतु सादर प्रेषित है
प्रेषक,,
सुबोध जैन
अध्यक्ष
श्री गणेश, श्री माँ दुर्गा विसर्जन चल समारोह समिति रजि भोपाल 9826699330


