खबरमध्य प्रदेश
डूसू चुनाव में ABVP की शानदार जीत पर शुक्ल की बधाई
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने एबीवीपी को डूसू छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है । साथ ही कहा है कि जीत ने संदेश दिया है कि zen G राष्ट्रवाद और विकास के साथ हैं । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर यश डबास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की। सचिव पद पर रिया छावड़ी ने बड़े अंतर से विजय दर्ज की, जबकि संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। ABVP ने इस परिणाम को छात्र हितों, राष्ट्रवाद और सकारात्मक राजनीति की जीत बताया। संगठन ने कहा कि यह जीत दिल्ली विश्वविद्यालय के आम विद्यार्थियों को समर्पित है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिणाम के बाद विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह के साथ जश्न मनाया।


