मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आइची-नागोया, जापान में एशियन गेम्स-2026 के शुभारंभ पर भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हमारे सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, तिरंगे की शान और देश का गौरव बढ़ाएं, ऐसी कामना है। उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाएं सभी खिलाड़ियों के साथ हैं।

