
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले राजनीतिक मुकाबला तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को उपचुनाव में ‘सनातन और राष्ट्रवादी ताकतों’ की जीत का दावा किया है। शुभेंदु अधिकारी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया था। उन्होंने इसे ‘देश के व्यापक हित’ में लिया गया फैसला बताया था। ममता बनर्जी के इस फैसले के बाद उनकी टीएमसी धड़े की उम्मीदवार संचित प्रधानी (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद उपचुनाव में इस धड़े का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं रह गया है।


