लायंस इंटरनेशनल द्वारा DLLI (डिस्ट्रिक्ट लायंस लीडरशिप इंस्टीट्यूट) का भव्य आयोजन 3-4 अक्टूबर को भोपाल में

भोपाल:/लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 द्वारा भावी नेतृत्व को सशक्त और निपुण बनाने के उद्देश्य से ‘DLLI (District Lions Lions Leadership Institute)’ का भव्य आयोजन 3 और 4 अक्टूबर 2026 को भोपाल के लाल घाटी रोड स्थित आर्या रिसॉर्ट (Aarya Resort by Gyanchand) में आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन के संबंध में सह मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए सभी लायन सदस्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर भावी नेतृत्व के लिए ट्रेंड हों और इस ज्ञानवर्धक उत्सव का लाभ उठाएं।
आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम सदस्यों के सर्वांगीण विकास, ज्ञान और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को निम्नलिखित सुविधाएं एवं सत्र प्राप्त होंगे:
शानदार फैकल्टीज के साथ लायनवाद व जीवन मूल्यों का प्रशिक्षण: अनुभवी वक्ताओं द्वारा लायनवाद के सिद्धांतों और नेतृत्व कौशलों पर मार्गदर्शन दिए जाएंगे।
सर्व-सुविधा युक्त आर्या रिसॉर्ट में रहने और भोजन की उत्तम व्यवस्था।
मनोरंजन व मेल-जोल: प्रशिक्षण सत्रों के साथ-साथ शानदार पूल पार्टी और संगीत संध्या का आयोजन, जिससे नेटवर्किंग और भाईचारा मजबूत हो सके।
सभी सहभागियों को शानदार टी-शर्ट, डिस्ट्रिक्ट पिन और आकर्षक प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
समय: कार्यक्रम 3 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे से शुरू होकर 4 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक चलेगा।
यह भव्य आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन महेश मालवीय, GLT एडवाइजर लायन बलबीर सिंह साहनी तथा GLT कोऑर्डिनेटर लायन श्रीकांत वैशंपायन के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर्स (DC):
लायन राजेश चौरषि (उज्जैन) – 9425380279
लायन महेश शर्मा (भोपाल) – 8319902373
लायन रवि अठोज्या (इटारसी) – 9827236086
लायन श्रीकांत वैशंपायन (उज्जैन) – 8818891099
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क ₹4,000/- प्रति सदस्य रखा गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि सीटें सीमित हैं और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर रजिस्ट्रेशन स्वीकार किए जा रहे हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क का भुगतान बारकोड/UPI ID (pinelabs.STQ4589289@hdfcbank) के माध्यम से करके, स्क्रीनशॉट के साथ अपना नाम व क्लब का नाम उपर्युक्त GLT टीम के नंबरों पर व्हाट्सएप करके कन्फर्मेशन प्राप्त किया जा सकता है।
सह मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने सभी क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपना पंजीयन कराएं और इस नेतृत्व विकास उत्सव का हिस्सा बनें।


