खबरमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया के 27 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व के पहले हिंदी पोर्टल ‘वेबदुनिया’ को 27 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा है कि मध्यप्रदेश के इंदौर से शुरू होकर हिंदी सहित 7 अन्य भारतीय भाषाओं में करोड़ों पाठकों की आवाज़ बनने की यह यात्रा बेहद सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने वेबदुनिया की राष्ट्रसमर्पित पत्रकारिता निरंतर जारी रखने की मंगलकामनाएं दी हैं।


