खबरमध्य प्रदेश
राज्य शासन द्वारा निर्मित एवं निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालयों का संचालन राज्य शासन द्वारा ही किया जाएगा
भोपाल, 24 सितंबर 2026।राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसे चिकित्सा महाविद्यालय, जिनका निर्माण राज्य शासन द्वारा किया गया है अथवा जो राज्य शासन के मद से निर्माणाधीन हैं, उनका संचालन एवं संधारण राज्य शासन द्वारा ही किया जाएगा। राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन चिकित्सा महाविद्यालयों को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) पद्धति पर संचालन हेतु नहीं दिया जाएगा।
