खबरमध्य प्रदेश

ब्राह्मण इंटरनेशनल की समस्त जिला इकाइयां भंग ग्वालियर-चंबल संभाग को छोड़कर पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से पुनर्गठन का आदेश

भोपाल। ब्राह्मण इंटरनेशनल के प्रदेश संयोजक डॉ. विनीत तिवारी ने संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से ग्वालियर एवं मुरैना (चंबल संभाग) को छोड़कर मध्य प्रदेश की समस्त जिला एवं तहसील इकाइयों को भंग कर दिया है।

डॉ. तिवारी ने कहा कि संगठन की गरिमा और उसके अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप को बनाए रखते हुए जल्द ही समस्त जिला एवं तहसील इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। नए ढांचे में केवल वे विप्रजन सम्मिलित किए जाएंगे, जो संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित हों तथा सक्रिय एवं सशक्त भूमिका निभाने के लिए तैयार हों।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा जमीनी स्तर पर वास्तविक कार्यकर्ताओं को आगे लाने की दिशा में उठाया गया है। निष्क्रिय इकाइयों के स्थान पर नई ऊर्जा और जिम्मेदार नेतृत्व वाले पदाधिकारियों को अवसर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकृत सबसे पुराना संगठन है। यह संगठन विप्र समाज की एकता, संस्कृति, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। डॉ. विनीत तिवारी के इस निर्णय से प्रदेश भर में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश संयोजक ने सभी जिला एवं तहसील स्तर के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे संगठन के इस पुनर्गठन प्रक्रिया में सहयोग करें तथा सक्रिय योगदान दें। शीघ्र ही नई इकाइयों की घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button