एजुकेशनखबरमध्य प्रदेश
हिन्दी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान ( निफ्ट) भोपाल में हिन्दी पखवाड़ा 2026,
14 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 के अंतर्गत विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी अनुक्रम में दिनांक 24/09/2026 को हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता की यह विशेषता थी कि यह प्रतियोगिता निफ्ट भोपाल के संकाय , अधिकारी एवं कर्मचारी गण और विद्यार्थियों के लिए भी आयोजित की गई थी। जिसमें दोनों ही श्रेणी से बहुत सराहनीय प्रस्तुति दी गई।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में कवि श्री संदीप द्विवेदी जी को आमंत्रित किया गया था।
यह कार्यक्रम निदेशक महोदय श्री अखिल सहाय एवं वरिष्ठ सहायक निदेशक महोदय श्री प्रभाष कुमार झा के नेतृत्व में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी सुश्री समता द्वारा आयोजित किया गया था।





