

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है। गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। रात करीब 11 बजे पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया
पंचतत्व में विलीन हुए नाना
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ पुणे के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी श्रद्धांजलि दी।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे समेत राज्य सरकार के कई मंत्री नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुणे पहुंचे। सभी ने अभिनेता को अंतिम विदाई दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान (State Honors) के साथ पुणे के पास डोंजे गांव स्थित उनके फार्महाउस पर किया गया।
गदर 3’ में काम करना चाहते थे नाना
फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही नाना पाटेकर से उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर बात की थी। नाना पाटेकर ने उनसे खास तौर पर ‘गदर 3’ में अपने लिए एक किरदार लिखने को कहा था।
अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच ‘गदर 3’ और ‘अर्जुन नागा’ को लेकर बातचीत हुई थी। नाना उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे। दोनों मिलकर ‘गदर 3’ में नाना के किरदार पर काम भी कर रहे थे। इसके अलावा अनिल शर्मा जल्द ही उन्हें ‘अर्जुन नागा’ की कहानी भी सुनाने वाले थे।
नाना को याद करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि उनके लिए यह बेहद भावुक पल है। उन्होंने नाना को अपने बड़े भाई जैसा बताया। उनके मुताबिक, नाना सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बहुत समझदार और अच्छे इंसान भी थे। अनिल शर्मा ने कहा कि नाना जैसे इंसान को दोबारा पाना बहुत मुश्किल है।दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव स्थित उनके पैतृक गांव पहुंच गया है। कुछ देर में यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई के लिए परिवार और करीबी लोग मौजूद हैं।
तुकाराम मुंढे ने किया नाना को याद
नाना पाटेकर के निधन पर महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नाना उनके बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। मुंढे ने बताया कि नाना से उनकी आखिरी बातचीत करीब एक हफ्ते पहले ही हुई थी और उस दौरान भी दोनों ने हमेशा की तरह प्यार से बात की थी।
तुकाराम मुंढे ने बताया कि नाना ने उनकी पत्नी और बच्चों के बारे में पूछा था कि वे कैसे हैं। बातचीत के आखिर में नाना ने उनसे कहा था, “लव यू, बाला।” मुंढे ने कहा कि यही नाना का अंदाज था, वह हर किसी से प्यार से बात करते थे। उन्होंने कहा कि नाना हमेशा उनके और सभी के साथ यादों में रहेंगे।नाना के अंतिम संस्कार में पहुंचे एकनाथ शिंदे
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी पहुंचे। उन्होंने अभिनेता को अंतिम विदाई दी।
सुभाष घई और हेमा मालिनी ने नाना के निधन पर जताया दुख
फिल्म निर्देशक सुभाष घई हुए भावुक
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके निधन पर फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने उन्हें याद करते हुए कहा कि नाना के बारे में बात करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। वह सिर्फ एक स्टार या बेहतरीन अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। उनकी इंसानियत ने ही उन्हें इतना बड़ा अभिनेता बनाया और जमीन से जुड़े स्वभाव ने उन्हें एक बड़ा स्टार बनाया।
हेमा मालिनी ने भी जताया दुख
वहीं, दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह खबर सुनकर गहरा दुख और झटका लगा कि इतना बड़ा अभिनेता अचानक उनके बीच नहीं रहा। हेमा मालिनी ने कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन इतनी अचानक किसी के चले जाने की उम्मीद नहीं होती।
हेमा मालिनी ने नाना को अभिनय की एक अलग ही पहचान रखने वाला शानदार कलाकार बताया।रणदीप हुड्डा ने भी जाहिर किया शोक
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि वह बहुत बड़ी शख्सियत और असाधारण प्रतिभा के मालिक थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी अपनी अलग पहचान थी।


