खबरमध्य प्रदेश

भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह पर झूमे श्रोता

काली मंदिर परिसर पंचशील नगर में श्री शिव महापुराण का आयोजन

पंचशील नगर स्थित काली मंदिर में राहुल और खुशबू कपूर तथा समस्त कपूर परिवार द्वारा श्री शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास आचार्य कृष्ण मोहन महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। सोमवार को आचार्य कृष्ण मोहन महाराज द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती जी के विवाह के प्रसंग का वर्णन किया गया। इस अवसर पर शिव पार्वती के विवाह का मंचन हुआ जैसे ही माता पार्वती का रूप धारण किए कन्या कथा मंडप पर पहुंचीं पूरा कथा परिसर भगवान शिव और माता पार्वती के जयकारे से गूंज उठा और श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन हो गए। आचार्य कृष्ण मोहन महाराज ने कहा कि आज कथा में शिव पार्वती विवाह, माता सती के अपने पिता दक्ष के घर जाने, दक्ष द्वारा शिव के अपमान पर माता सती का शरीर त्याग और वीरभद्र द्वारा दक्ष को दंड के वृत्तांत का वर्णन किया गया। इसके बाद माता पार्वती के जन्म और तपस्या करके शिवजी को प्रसन्न करने की कथा कही गई। श्री शिव महापुराण कथा के आयोजक राहुल कपूर ने बताया कि हमारी बहुत दिनों से श्री शिव महापुराण कथा सुनने की इच्छा थी। मैं घर के सामने ही कथा सुनना चाहता था इसलिए काली मंदिर परिसर में कथा का आयोजन किया जा रहा है। अजय पाल सिंह और वार्ड 47 के पार्षद गिरजा राजेश खटीक तथा कालोनी वासियों का सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button