मध्यप्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव साझा किए गए
फेडरेशन आफ एमपी चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन आयोजित

फेडरेशन आफ एमपी चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन का शुभारंभ 22 अक्टूबर को राजधानी स्थित मिंटो हाल में किया गया। दो दिनों 22 और 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में भारत के साथ ही विदेश से भी एमएसएमई से जुड़े उद्यमी शामिल हुए। एमएसएमई से जुड़े उद्यमियों ने उद्योग से जुड़ी गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए। फेडरेशन आफ मध्य प्रदेश कॉमर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने बताया कि 22 और 23 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में पहले दिन एमएसएमई इंडस्ट्री के पॉलिसी पर मंथन एवं नीतियों के बारे में चर्चा की गई । उन्होंने कहा कि यह भारत का पहला सम्मेलन है जिसमें एमएसएमई नीतियों का सुधार पत्र जारी किया जाएगा जो कि केंद्र सरकार के संबंध में है। इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन के संबंध में पॉलिसी डॉक्यूमेंट का सीएम द्वारा विमोचन किया जाएगा आज निवेशकों के लिए एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट जारी किया गया जो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपा जाएगा । सबसे खास बात है कि 10 से 12 चैंबर्स के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए और 7000 करोड़ से ज्यादा के मध्य प्रदेश में निवेश का प्रस्ताव साझा किया गया। खरे ने कहा कि जो प्रस्ताव साझा किए गए हैं वह एमएसएमई के पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण ,हेवी इंजीनियरिंग, कृषि और होटल सहित विभिन्न क्षेत्रों में हैं।





