अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

करुणा बुद्ध विहार में पूज्य भन्ते प्रियबोधि जी के वर्षावास का समापन

भोपाल। करुणा बुद्ध विहार, तुलसी नगर, भोपाल में अश्विनी पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूज्य भन्ते प्रियबोधि जी के वर्षावास समापन के अवसर पर औपचारिक रेप से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुष्प (फुलो) व्दारा रंगोली सजाकर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस पावन अवसर पर पूज्य भदन्त जी के सान्निध्य में महापरित्राण पाठ संपन्न हुआ।
महापरित्राण पाठ के माध्यम से विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि एवं सभी प्राणियों के मंगल की कामना की गई। कार्यक्रम में बुद्ध वंदना एवं बौद्ध परंपराओं के अनुरूप धार्मिक वातावरण निर्मित हुआ। वर्षावास समापन बौद्ध परंपरा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह समय भगवान बुद्ध की शिक्षाओं, धम्म के अध्ययन, साधना, शील और करुणा के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं के साथ हुआ। उपस्थित उपासक-उपासिकाओं ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में मैत्री, करुणा, प्रज्ञा और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बडी संख्या में बौध्द उपासक- उपासिकायें एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वर्षावास का मुख्य आयोजन पूज्य भदन्त ज्ञानज्योति महाथेरो एवं भिक्षु संघ की उपस्थिति में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को भव्य स्तर पर आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button