अध्यात्ममध्य प्रदेश

 विद्यासागर महाराज की जयंती पर दिखा आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम

राजधानी के दिगंबर जैन समाज ने की गुरु वंदना - मनोहर लाल टोंग्या

आचार्य विद्यासागर महाराज की जयंती और समय सागर महाराज का अवतरण दिवस गुरु वंदना महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 26 अक्टूबर को राजधानी स्थित रविंद्र भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजधानी के दिगंबर समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर आचार्य विद्यासागर जी महाराज और समय सागर जी की वंदना की गई। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मनुष्य के जन्म से मोक्ष तक की मार्मिक प्रस्तुतियां दीं गईं। इस कार्यक्रम में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम दिखा। गुरु वंदना, गुरु का जीवन में महत्व और मानव के जीवन चक्र का आध्यात्मिक चित्रण किया गया। दिगंबर जैन समाज के आध्यात्मिक और धार्मिक व्यक्तित्व मनोहर लाल टोग्या ने कहा कि आज गुरुवर विद्यासागर महाराज जी की जयंती पर गुरुवंदना की गई। समय सागर महाराज का अवतरण दिवस मनाया गया तथा धार्मिक और आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी गईं। हम लगातार 22 वर्षों से गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से जीवन में सकारात्मकता आती है और आध्यात्मिक विकास होता है। कार्यक्रम में मनोहर लाल टोग्या, आर एम जे मोटर्स के मालिक सुनील जैन और राजीव जैन सहित सैकड़ों की संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button