खबरमध्य प्रदेश

शासकीय स्कूल एवं कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए निशुल्क शिक्षा नीति की घोषणा की जाए

भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने देश में दिन प्रतिदिन महंगी शिक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि दिन प्रतिदिन शिक्षा महंगी होती जा रही है जिसकी वजह से गरीब परिवार अपने बच्चों को शिक्षित नहीं करा पाता है परिणाम स्वरूप बीच में ही शिक्षा बंद करा देते हैं जिसकी वजह गरीब शिक्षित छात्र छात्राओं का संख्या कम होती जा रही है जो कि चिंता का विषय है ऐसी स्थित में सरकार को चाहिए कि पूरे देश में सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों में छात्र छात्राओं के निशुल्क शिक्षा नीति की घोषणा की जाए

अत: भारतीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ चौधरी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा ने देश के मान्यनीय प्रधान मंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री महोदय से अनुरोध किया है कि पूरे देश के सरकारी स्कूलों कालेजों में निशुल्क शिक्षा नीति की घोषणा की जाए ताकि देश के गरीब मजदूर किसान परिवार के बच्चों को शिक्षित किया जा सके साथ ही छात्र छात्राओं की संख्या में वृद्धि हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button