खबर

ग्रेनो में 19वीं मंजिल से कूदा 18 साल का लड़का: आदित्य की मौत के पीछे रही ये वजह, सोसायटी में हो रही चर्चा

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी-2 स्थित प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में गुरुवार को 19वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।युवक की पहचान आदित्य अरोड़ा पुत्र अजय अरोड़ा के रूप में हुई है। वह इसी सोसायटी में परिजनों के साथ रहता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस के अनुसार गुरुवार को थाना बिसरख में पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि प्रिस्टीन एवेन्यू सोसायटी में एक युवक 19वीं मंजिल से नीचे गिर गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान युवक की पहचान आदित्य अरोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों से नाराज था आदित्य
पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि आदित्य किसी बात से नाराज था। इसी नाराजगी में उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, वह किस बात से नाराज था और घटना से पहले क्या परिस्थितियां बनी थीं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से भी घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।सोसायटी में हो रही चर्चा
घटना के बाद सोसायटी में लोगों के बीच चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button