खबर

बरेली: पत्नी की मौत के दो साल बाद भी नहीं भुला सका गम, करवाचौथ पर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

बरेली में एक युवक अपनी पत्नी की मौत के दो साल बाद भी उसका गम दिल से नहीं निकल सका। करवाचौथ पर पत्नी की याद आई तो किला क्षेत्र के चाहबाई निवासी सूरज कश्यप ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत में सुधार है।कैटरिंग का काम करता है सूरज 
चाहबाई निवासी सूरज कश्यप शादी समारोह आदि में कैटरिंग का काम करता है। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पत्नी कमलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। कमलेश की मौत के बाद से बच्चे पिता सूरज के सहारे रह रहे हैंउपचार के बाद हालत में सुधार 
सूरज कश्यप के मुताबिक, करवाचौथ के दिन उसे पत्नी की याद सता रही थी। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले पहुंचे। वहां डॉक्टर गजेंद्र सिंह की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button