
करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड सितारों के बीच भी खास उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन कई अभिनेत्रियां अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पारंपरिक कपड़ों में सज-संवरकर इस त्योहार की खुशियां मनाती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा, रकुल प्रीत, शिल्पा शेट्टी और यामी गौतम समेत कई सेलेब्स ने अपने खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींचा।




