खबरमध्य प्रदेश
गौशाला में हुई गायों की पूजन एवं गोपालको का सम्मान
भोपाल| बृजमोहन रामकली गो संरक्षण केंद्र के द्वारा आज हलाली डैम स्थित गौशाला में गौ एवं गोवर्धन का विशेष पूजन अर्चन किया गया| अध्यक्ष प्रहलाद दास मंगल सचिव प्रमोद नेमा गोल्डन अग्रवाल ने यहां मौजूद 1500 से अधिक गोवंश को गुड़, पशु आहार, गेहूं -चने का दाना एवं हरा चारा खिलाकर कार्यरत सभी गोपालक व कर्मचारियों को वस्त्र आदि भेंट कर सम्मान किया|
